07/03/2026

Sangharsh News

''Aapki Apni Awaj''

पीएम आवास योजना शहरी योजनान्तर्गत नपा छतरपुर में एक दिवसीय

*पीएम आवास योजना शहरी योजनान्तर्गत नपा छतरपुर में एक दिवसीय आवास मेले का हुआ आयोजन*———— प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 योजनान्तर्गत नगर पालिका छतरपुर द्वारा शुक्रवार को टाउन हॉल में एक दिवसीय आवास मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य शहर के जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों को आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था, जिससे उन्हें आवेदन प्रक्रिया एवं सुविधाओं का त्वरित लाभ मिल सके।मेले में हितग्राहियों के लिए पीएम आवास योजना 2.0 के तहत आवेदन पंजीयन, दस्तावेज़ सत्यापन किया गया। साथ ही उपस्थित बैंकों के प्रतिनिधियों ने होम लोन की सुविधा उपलब्ध कराई और आवास निर्माण हेतु ऋण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। जिनमें पीएम सूर्य घर योजना, हेल्थ एवं उज्ज्वला योजना, अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा, पार्षद रामदयाल यादव, इंजीनियर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.